Badaun News: बुर्रा के उप्रावि में जाली काटकर चोरी का प्रयास
बदायूं, अगस्त 30 -- Badaun News: उझानी। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बुर्रा अहिरवारा में शनिवार सुबह चोरी का प्रयास किया गया। शरारतीतत्वों ने विद्यालय की एक कक्षा के जंगले की जाली काट दी। प्रभारी प्रधानाचार्या सरोज कुमारी जब सुबह स्कूल पहुंचीं तो घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी। प्रधानाचार्या ने बताया कि कक्षा का निरीक्षण करते समय उन्हें जाली कटी हुई मिली। आशंका है कि चोर विद्यालय में घुसने और चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। विद्यालय में स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाता है। यहां शिक्षा संबंधी कई कीमती उपकरण व सामान रखा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.