बदायूं, अगस्त 1 -- Badaun News: ओरछी/फैजगंज, संवाददाता, ई-रिक्शे से उतरकर सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर की मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि बुजुर्ग महिला घायल हो गईं। हादसा फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ओरछी चौराहे पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने हुआ। गांव मई निवासी साहिल 17 वर्ष पुत्र डॉ. इमरान बाइक से ओरछी से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान बैंक से बाहर निकलकर सड़क पार कर रहीं पार्वती देवी 70 वर्ष पत्नी बड्डन, निवासी कनुआखेड़ा, उसकी बाइक की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि साहिल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पार्वती देवी भी घायल हो गईं। दोनों को तत्काल पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- सड़क प...