बदायूं, जुलाई 22 -- Badaun News: बिसौली, संवाददाता। मुकदमे की तारीख पर जाने के लिए घर से निकले बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो उनका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गुरियारी गांव के पास सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय राधेश्याम शर्मा पुत्र रामस्वरूप शर्मा की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि राधेश्याम शर्मा सुबह साइकिल से बिसौली तहसील में मुकदमे की तारीख पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो उनका शव गुरियारी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर...