बदायूं, अगस्त 19 -- Badaun News: शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह ने कहा, बदायूं जिले में वह कार्य होने जा रहा है, जो मानवता की मिसाल बनेगा। लोग नाम के लिए बहुत कुछ करते हैं पर दान के लिए किया जाने वाला कार्य भगवान की सेवा जैसा होता है। वृद्धजनों के लिए प्रस्तावित अपना आश्रम बनाना लिए जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव व पूर्व एमएलसी आगे आए हैं। यह काम बदायू में सदियों याद किया जाएगा। शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह ने यह बात बनकोटा में अपना आश्रम के भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के दौरान कही। कहा, व़द्धाश्रम बनने से बुजुर्गों को लाभ होगा। जितेंद्र यादव ने कहा, उन्हें यह नेक काम करने का सौभग्य मिल रहा है। यह उनके लिए गौरव की बात है। माता-पिता की सेवा करना भगवान की सेवा के समान है। कार्यक्रम पूर्व एमएलसी एवं भाजपा ...