Badaun News: बुखार से तप रहा जिला, सीएमओ के रिकार्ड में सब ओके
बदायूं, अगस्त 29 -- Badaun News: बदायूं। जिले में संक्रामक रोग पूरी तरह से फैल चुके हैं। जिला बुखार से तप रहा है। बावजूद इसके जमीनी स्तर पर संक्रामक रोगों से निपटने के बजाए सरकारी रिकॉर्ड में सबकुछ ओके रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। संक्रामक रोगियों की रोजाना शासन स्तर से मॉनीटरिंग की जा रही है, लेकिन वहां भी रिपोर्ट कागजी आंकड़ों वाली पेश की जा रही है। इससे कागजी आंकड़ेबाजी से बीमारी पर काबू नहीं हो पा रहा है। बरसाती मौसम के बीच तापमान में नमी आते ही संक्रामक रोगों ने दस्तक दे दी। शहर से लेकर देहात तक हर घर में बुखार के मरीज सामने आने लगे। डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या भी खुलकर सामने आने लगी है। हैरत की बात तो यह है कि इस मौसम के शुरू होने से पहले ही हर बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रामक रोग नियंत्रण अभियान जमीनी स्तर पर चलाया जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.