Badaun News: बुखार के मरीजों की ओपीडी में खत्म नहीं हो पा रही लाइन
बदायूं, सितम्बर 10 -- Badaun News: जिले में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर से लेकर देहात तक वायरल इंफेक्शन के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। हर घर में बुखार के आधे से ज्यादा मरीज मौजूद हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते सीएचसी के साथ ही जिला अस्पताल की ओपीडी से लेकर वार्ड तक फुल हो चुके हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को पैर रखने की जगह भी नहीं बची है। बुधवार को दूर-दराज से बुखार के तमाम मरीज पहुंचे तो जिला अस्पताल की ओपीडी में पर्चा बनवाने के लिए लाइन मुख्य द्वार से बाहर तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस को तैनात किया गया, ताकि वह मरीजों की लाइन को सही तरीके से लगवा सकें।
बढ़ती भीड़ बुधवार को सामान्य दिनों से ज्यादा मरीजों की भीड़ देहात क्षेत्र में सीएचसी और पीएचसी पर पहुंची जिसमें अधिकांश गंभीर मरीज जिला अस्पताल पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.