बदायूं, सितम्बर 15 -- Badaun News: इन दिनों क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं। इसी बीच नगर के एनए इंटर कॉलेज में अंशकालिक शिक्षक रहे गढ़ौली निवासी रविंद्र पाल सिंह का वायरल बुखार की चपेट में आने के बाद सोमवार को निधन हो गया। बताया गया कि रविंद्र पाल सिंह पिछले कुछ समय से वायरल बुखार से पीड़ित थे। उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य रामवीर सिंह समेत समस्त स्टाफ ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। गढ़ौली के ग्राम प्रधान श्रीकृष्ण शाक्य समेत नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी शोक जताया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: प्रभारी प्रधानाध्यापक के निधन से शोक की लहर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...