Badaun News: बीसीबी मशीन में घुसे चूहा ने ठप कर दी नौ गांव की बत्ती
बदायूं, नवम्बर 29 -- Badaun News: सालारपुर। क्षेत्र के सिलहरी बिजलीघर में शनिवार को 11 केवीए विद्युत आपूर्ति की बीसीबी मशीन में गियर लीवर खराब हो गया। इससे मशीन में खराबी आ गई और बिजलीघर से जुड़े नौ गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक बिजली गुल होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां कई घंटे बाद विभागीय इंजीनियरों ने मौके पर पहुंचकर मशीन की खराबी दूर की, जिसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। सिलहरी बिजलीघर की बरातेदार टाउन आउटगोइंग बीसीबी मशीन चालू हालत में थी। इसी दौरान मशीन के अंदर चूहा घुस गया जिससे तेज धमाका हुआ और मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: लाइन में फाल्ट से चार घंटे गुल रही बकेवर की बिजली धमाके की आवाज सुनकर बिजलीघर में तैनात एसएसओ और अन्य कर्मचारियों ने अधिकारियों को सूचना दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.