Badaun News: बीमार व्यक्ति की मौत, पत्नी का चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप
बदायूं, सितम्बर 24 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। पत्नी से अलग रहने के दौरान बीमार पड़े एक व्यक्ति की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पत्नी ने उसके चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मामले का विवरण मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गढ़ी अगरास गांव का है। यहां के रहने वाले पान सिंह, 40 वर्ष पुत्र राम सिंह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। करीब 15 वर्ष पहले उनकी पत्नी राजवती बच्चों को लेकर दिल्ली चली गई थी। वहां उसने दूसरी शादी कर ली और वहीं रहने लगी। इसके बाद पानसिंह गांव में अकेले रहने लगे। काफी समय से बीमार चल रहे पान सिंह की हालत बिगड़ने पर उनके चचेरे भाई राजवीर ने उन्हें अपने घर रख लिया। राजवीर ने उनका इलाज कराने के साथ ही खाना-पीना और देखभाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.