Badaun News: बीबीपुर में 62 बुखार के और मरीज मिले
बदायूं, अगस्त 26 -- Badaun News: मूसाझाग। जगत ब्लॉक के गांव बीबीपुर में बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी यहां स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें 62 बुखार के मरीजों की जांच की गई। इनमें 15 मरीजों की जांच के लिए स्लाइड बनाकर भेजी गई। ताकि एलाइजा जांच में पुष्ट हो सके कि बुखार मलेरिया या फिर डेंगू है। इस संबंध में एमओआइसी डॉ. असलम ने बताया कि जब तक स्थिति पूर्ण रूप से नियंत्रण में नहीं होगी तब तक स्वास्थ्य टीमें लगातार कैंप कर दवाएं बांटेंगी। यह भी पढ़ें- Hapur News: मलेरिया के दो संक्रमित मरीज मिले, बुखार के 13 मरीज किए भर्ती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.