Badaun News: बीड़ी लेने जा रहे व्यक्ति को रोडवेज बस ने कुचला, मौत
बदायूं, अक्टूबर 22 -- Badaun News: बदायूं। जिला अस्पताल के बाहर बीड़ी लेने जा रहे एक व्यक्ति को रोडवेज बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह छत से गिरकर घायल हुई पत्नी का इलाज कराने जिला अस्पताल आया था। हादसे में व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र में जिला अस्पताल के सामने गुरुवार सुबह हुआ। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर निवासी मूलचंद 45 वर्ष पुत्र रमेश की पत्नी शकुंतला बुधवार को छत से पैर फिसलने के कारण घायल हो गई थीं। मूलचंद उन्हें इलाज कराने जिला अस्पताल लेकर आए थे। अस्पताल में शकुंतला का इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह मूलचंद अस्पताल के बाहर दुकान से बीड़ी लेने जा रहे थे, तभी रोडवेज बस स्टैंड की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.