बदायूं, जुलाई 6 -- Badaun News: बीएसएनएल जहां बेहतर मोबाइल नेटवर्क एवं इंटरनेट की सेवा दे रहा हैं, वहीं बीएसएनएल ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार का मौका भी दिया है। बेरोजगार युवा बीएसनएनल से जुड़कर महीने में 50 हजार से पांच लाख तक कमा सकते हैं। बीएसएनएल से जुड़ने के लिये बेरोजगार युवा किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- बीएसएनएल ने शुरू किया भारत नेट उद्यमी योजनाभारतनेट उद्यमी योजना बीएसएनएल की भारतनेट उद्यमी (बीएनयू) योजना के तहत बेरोजगारों को बीएसएनएल से जुड़ने का मौका दिया गया है। इस योजना के तहत जिले के स्थानीय युवा, उद्यमी, केबल ऑपरेटर एवं अन्य इच्छुक व्यक्ति बीएसएनएल के साथ जुड़ सकते हैं। इन लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में एफटीटीएच सेवायें उपलब्ध करानी हैं। युवाओं के लिये बीएसएनएल से जुड़कर कमाने के लिये ...