Badaun News: बिसौली से भाजपा के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने पार्टी छोड़ी
बदायूं, अक्टूबर 21 -- Badaun News: बदायूं के बिसौली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और सभी दायित्वों से त्यागपत्र की घोषणा की। अपने भावुक पोस्ट में कुशाग्र सागर ने लिखा - 11 साल तक परिवार समझकर सेवा की। किसी भी संगठन में 11 वर्ष तक जुड़े रहना सिर्फ राजनीतिक जुड़ाव नहीं, बल्कि भावनात्मक रिश्ता होता है। मैंने संगठन को अपना परिवार समझा, अपना 100% दिया, व्यक्तिगत कठिनाइयों और तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हर संभव प्रयास किया। उन्होंने आगे लिखा कि दर्द पद या प्रतिष्ठा का नहीं, बल्कि सम्मान और विश्वास टूटने का है। जब 11 साल की मेहनत के बाद भी अपनापन नहीं मिला तो मन को ठेस पहुंची। यह अंत नहीं, आत्मसम्मान की नई शुरुआत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.