बदायूं, अक्टूबर 30 -- Badaun News: आसफपुर रोड स्थित मदन लाल इंटर कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कौशल विकास मिशन और जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले का शुभारंभ अतिथियों ने फीता काटकर किया। रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। मेले का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार से जोड़ना तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद में युवाओं में उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता शर्मा और ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण सागर, जिला सेवायोजन कार्यालय के शशिकांत यादव, आईटीआई एवं कौशल विकास के नोडल प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, आईट...