Badaun News: बिसौली में निकाली भगवान जगन्नाथ की शोभयात्रा
बदायूं, जुलाई 20 -- Badaun News: बिसौली, संवाददाता। नगर में साहूकारा मोहल्ले से रविवार को भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा साहूकारा से प्रारंभ होकर सर्राफा बाजार, मुख्य चौराहा और बुद्ध बाजार होते हुए ब्रज फार्म पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। गाजियाबाद से आए भक्तों ने शमां बांध दिया। भगवान जगन्नाथ को अपने मस्तक पर धारण किए भक्तों के चेहरों पर अद्भुत आस्था और समर्पण झलक रहा था। महिला श्रद्धालुओं ने पारंपरिक भक्ति गीतों पर नृत्य कर वातावरण को और भी अलौकिक बना दिया। अनेक स्थानों पर शोभायात्रा में भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं ने प्रभु से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।शोभायात्रा यह भी पढ़ें- Bhabua News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.