Badaun News: बिल्सी से मुरादाबाद के लिए हुई रोडवेज बस सेवा
बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: मुरादाबाद के पीतल नगरी डिपो ने लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। नई बस सेवा शुरू होने से बिल्सी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को मुरादाबाद आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। एआरएम प्रेम सिंह ने बताया कि उक्त रोडवेज बस प्रतिदिन सुबह सात बजे बिल्सी नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड से मुरादाबाद के लिए रवाना होगी। बस बिल्सी से चलकर बिसौली और चंदौसी होते हुए मुरादाबाद पहुंचेगी। इससे इन मार्गों पर आने-जाने वाले यात्रियों को भी सीधी बस सेवा का लाभ मिलेगा। वहीं मुरादाबाद से यह बस शाम साढ़े पांच बजे वापस बिल्सी के लिए रवाना होगी और रात को करीब साढ़े आठ बजे बिल्सी पहुंचकर यहां नाइट करेगी। यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ सिटी बस सेवा के लिए दो मार्गों का प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.