Badaun News: बिल्सी सीएचसी में डॉक्टरों की गैरहाजिरी, बाहरी कर रहा काम
बदायूं, नवम्बर 3 -- Badaun News: बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कथित गैरहाजिरी, बाहरी व्यक्ति से सरकारी काम कराने और अवैध वसूली की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंची है। हिन्दुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश श्रीवास्तव ने पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सीएचसी में तैनात एक डाक्टर दो-तीन महीने से नहीं आ रहे हैं और उनके नाम पर दूसरे डॉक्टर ऑपरेशन कर रहे हैं। अनुबंध चिकित्सक के सप्ताह में एक-दो दिन आने तथा महिला डॉक्टर और स्टाफ की उपस्थिति पर भी सवाल उठाए गए हैं। अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की हाजिरी का बायोमीट्रिक रिकॉर्ड और उपस्थिति रजिस्टर से मिलान कराने की मांग की गई है।जन्म प्रमाणपत्र शाखा में बाहरी युवक के बैठकर काम करने और लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.