Badaun News: बिल्सी विधायक ने मुख्यमंत्री से मांगा स्टेडियम
बदायूं, अगस्त 22 -- Badaun News: बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य स्टेडियम के निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी। इस मांग पर विधायक को मुख्यमंत्री की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिला है। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में कोई भी स्टेडियम न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अभ्यास के लिये उन्हें अन्य जनपदों में जाना पड़ता है, जिससे उनकी प्रतिभा दबकर रह जाती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम का निर्माण होने से युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर मिलेगा और क्षेत्र के युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.