Badaun News: बिल्सी बाईपास पर दो घंटे जाम, वाहन चालक परेशान
बदायूं, अक्टूबर 24 -- Badaun News: नगर में शुक्रवार को यातायात व्यवस्था बिगड़ने से कछला-शाहाबाद मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों और ट्रैक्टरों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी डॉ. बीपी मौर्य ने बताया कि बिल्सी गल्ला मंडी में धान की आवक बढ़ने के कारण मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति बन रही है। यदि वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराया जाए तो समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है। वहीं, स्थानीय निवासी कविंद्र सक्सेना ने कहा कि सड़क पर वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से जाम लगता है। शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार की भीड़ और भारी वाहनों व ट्रैक्टरों की आवाजाही से स्थिति और बिगड़ गई। सूचना मिलने पर बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद जाम खुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.