Badaun News: बिना बताए बीमा खोलने पर किसानों ने बैंक में किया हंगामा
बदायूं, अगस्त 25 -- Badaun News: खातों में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा आने के बाद बैंक की ओर से किसानों के बिना बताए बीमा खोलने का मामला सामने आया। पॉलिसी के बांड घर पहुंचने पर किसानों को इसकी जानकारी हुई। सोमवार को किसान बैंक पहुंचे और रुपये वापस करने की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और समझाकर मामला शांत कराया। दो वर्ष पूर्व अडौली गांव के कुछ किसानों की जमीन हाईवे बाईपास निर्माण के लिए अधिग्रहित हुई थी। इसके एवज में उन्हें मुआवजा मिला था। मुआवजे की राशि प्राप्त करने के लिए किसानों ने नगर की एक्सिस बैंक शाखा में खाते खुलवाए थे। किसानों का कहना है कि मुआवजा आने के बाद बैंक अधिकारियों ने कुछ रकम की एफडी करने की बात कही, लेकिन उनकी जानकारी के बिना रेगुलर बीमा खोल दिए गए। किसानों को इसकी जानकारी उस समय हुई, जब डाक से बीमा पॉलिसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.