Badaun News: बिना ई-वे बिल सरिया सप्लाई, तीन ट्रैक्टर पकड़े
बदायूं, सितम्बर 4 -- Badaun News: टैक्स चोरी के खिलाफ सेल टैक्स विभाग ने कार्रवाई करते हुये बिना ई-वे बिल सरिया लेकर जा रहे तीन ट्रैक्टरों को उसावां में पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद टैक्स चोरी करने वालों में हड़कंप मचा है। गुरुवार को सेल टैक्स के सचल दल को गोपनीय सूचना मिली थी कि मिर्जापुर थाना क्षेत्र की ओर से तीन ट्रैक्टरों पर टैक्स चोरी कर सरिया लादकर उसावां की ओर आ रही है। सूचना के आधार पर सचल दल ने तीनों ट्रैक्टर घेराबंदी कर पकड़ लिये। जांच के दौरान तीनों ट्रैक्टरों के ड्राइवर के पास ई-वे बिल नहीं मिला, जिसके बाद विभाग ने तीनों ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में लेकर उसावां थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल आशीष निरंजन के मुताबिक अब सरिया के कारोबार से जुड़े दस्तावेजों, माल के स्रोत और टैक्स संबंधी रिकॉर्ड की जांच की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.