Badaun News: बिना अनुमति बाबा साहब की मूर्ति लगाने पर ग्रामीणों का हंगामा, जाम
बदायूं, अगस्त 25 -- Badaun News: बिसौली/आसफपुर। सरकारी खलिहान की जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने से रोकने पर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच विवाद बढ़ गया। प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और दोबारा प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और जाम लगाकर हंगामा भी किया। आठ घंटे से अधिक समय तक हंगामा चलता रहा। बिसौली, फैजगंज बेहटा और इस्लामनगर थानों की पुलिस भी गांव में ड्यूटी पर तैनात रही, जबकि अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे। मामला बिसौली तहसील के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव का है। मंगलवार तड़के सरकारी खलिहान की जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया गया। राजस्व अभिलेखों में शाहबाद रोड स्थित करीब सात बीघा जमीन गाटा संख्या 1562 और 2772 में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.