बदायूं, जुलाई 9 -- Badaun News: उझानी, संवाददाता। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि पहले से रेल की सेवाओं में विस्तार हो रहा है। जिसका सीधा-सीधा लाभ जनता के लिये मिल रहा है। बितरोई में रैक पॉइंट शुरू होने से क्षेत्र के व्यापारियों एवं किसानों को अपना माल सीधे रेल द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में भेजने की सुविधा मिलेगी। उझानी में आये दिन रेलवे के रैक पॉइंट पर लोडिंग अनलोडिंग होने से आ रही जाम की समस्या को देखते हुये रेलवे प्रशासन ने बितरोई पर रैक पॉइंट का निर्माण करा दिया है। जिसका बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि बितरोई में रैक पॉइंट बनने से पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र में विकास के नये रास्ते खुलेंगे。 यह भी पढ़ें- रेल रैक शुरू होने से व्यापारियों और किसानों को लाभ : व...