Badaun News: बिजली लाइन के पास खेत में मिला अज्ञात युवक का शव
बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: बदायूं। सड़क किनारे खाली खेत में शनिवार सुबह करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के पास शव मिलने की सूचना से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी और पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। कादरचौक थाना क्षेत्र के सरकी गांव के प्रधान हरिशंकर ने शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को फोन पर सूचना दी कि गांव के पास सड़क किनारे खाली खेत में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। खेत में 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के पास शव पड़ा मिला। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.