Badaun News: बिजली चोरी और बकाएदारों पर चलाया सघन अभियान
बदायूं, जुलाई 23 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। बिजली विभाग ने नगर के मोहल्ला आठ में सघन जांच अभियान चलाकर बकाएदारों और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने घर-घर पहुंचकर बिजली मीटरों की जांच की और उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की। अचानक हुई कार्रवाई से बड़े बकाएदारों और अवैध रूप से बिजली का उपभोग करने वालों में हड़कंप मच गया।जांच के दौरान टीम ने कटिया डालकर बिजली चोरी की संभावनाओं की भी पड़ताल की। जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर नहीं लगे हैं या जिन्होंने मीटर संबंधी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें चिन्हित किया गया। विभागीय अधिकारियों ने ऐसे उपभोक्ताओं से आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कराने को कहा। अधिशासी अभियंता नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन और उच्च अधिकारियों के निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.