Badaun News: बिजली घर में जलभराव से निपटने के इंतजाम शुरू
बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: स्थानीय बिजली घर में बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति बन जाती है। जलभराव से निपटने के लिए अब विभाग ने बाउंड्रीबॉल का निर्माण शुरू कराया है। मरम्मत कार्य के चलते कुछ घंटों के लिए तीन दिन तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई सतीश चंद्र ने बताया कि बरसात के चलते विद्युत उपकेंद्र में पानी भर जाता है। इस वजह से पानी खत्म होने तक विद्युत आपूर्ति ठप रहती है। इस समस्या से निपटने के लिए कंट्रोल रूम के आसपास बाउंड्री बनाने का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि तीन दिन तक निर्माण कार्य चलेगा, इस दौरान विद्युत आपूर्ति तीन दिन तक कुछ घंटे ठप रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.