बदायूं, अगस्त 5 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। ढाकवाली ज्यारत स्थित बिजली घर में अचानक आकाशीय बिजली गिरी जिससे विद्युत यंत्र ध्वस्त हो गए। इससे डीएम आवास समेत आफीसर्स कॉलोनी की बत्ती गुल हो गई। आकाशीय बिजली गिरने की वजह से 20 गांवों में भी अंधेरा छा गया। मंगलवार को तेज बारिश के चलते ढाक वाली ज्यारत में विद्युत उपकरण फुंक गए। इससे आठ एमवीए ट्रांसफार्मर का लाइटिंग अरेस्टर और जो ट्रांसमिशन बिजली घर नवादा से आई हाईटेंशन लाइन का 33,केवीए का केबिल बॉक्स पूरी तरह से फुंक गया। इस वजह से तमाम गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई。 यह भी पढ़ें- Auraiya News: बारिश और तेज हवा से 25 गांवों की बिजली रातभर गुल, सुबह 11 बजे बहालबिजली आपूर्ति में बाधा मंगलवार को दोपहर के क...