Badaun News: बिगड़े हालात पर होता ध्यान तो नहीं जाती बच्चों की जान
बदायूं, अक्टूबर 12 -- Badaun News: कादरचौक ब्लॉक के गांव कैथोला में पूरी तरह से बुखार फैला हुआ है। गांव में बुखार से पांच बच्चों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग बुखार से बच्चों की मौत के बाद हरकत में है। बच्चों की मौत के साथ ही सवाल है कि बुखार फैलने के समय ही स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया गया, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नतीजा यह निकला कि बुखार बढ़ता गया और इसकी चपेट में आकर पांच बच्चों की मौत हो गई। पांच बच्चों की मौत के बाद अब स्वास्थ्य महकमा जागा है जो हर रोज गांव में कैंपिंग की बात कर रहा है। मगर, इन सभी के बीच सवाल है कि पहले से दी गई जानकारी के बाद भी वहां बुखार से नियंत्रण के इंतजाम क्यों नहीं किए गए।
कई गांवों में बुखार का प्रकोप कादरचौक ब्लॉक के साथ ही उझानी ब्लॉक के तमाम गांव ऐसे हैं जो इस वक्त बुखार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.