Badaun News: बिखरेगा ब्रज का रंग, आकर्षण का केंद्र बनेंगी रासलीला
बदायूं, नवम्बर 16 -- Badaun News: रुहेलखंड के मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में इस बार ब्रज संस्कृति की छटा बिखरेगी। मथुरा के कलाकार राधा-कृष्ण की लीलाओं पर आधारित रासलीला प्रस्तुत करेंगे। इसके लिए मेला प्रशासन ने कलाकारों को निमंत्रण भेजा है। मेले के बीचोंबीच मंच तैयार कराया जाएगा, जहां रासलीला का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण होगा। आस्था और परंपरा के प्रतीक मेला ककोड़ा में हर साल बदायूं समेत मंडल के अन्य जिलों और दूसरे प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। गंगा स्नान के साथ मेले की सांस्कृतिक गतिविधियां भी लोगों को आकर्षित करती हैं। यहां धार्मिक आयोजनों के अलावा लोक संस्कृति और परंपराओं को मंच देने की भी व्यवस्था की जाती है।इस यह भी पढ़ें- Badaun News: मेला ककोड़ा में झंडी पूजन कल, तैयारियां पूरी बार मेला प्रशासन ने ब्रज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.