बदायूं, अगस्त 6 -- Badaun News: बदायूं। कादरचौक इलाके में बिक्री को लाए गये लंगूर पकड़े गये हैं। पुलिस और वन विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई जारी है। पुलिस और वन विभाग द्वारा बंदर लाने वाले की तलाश की जा रही है। बंदरों की संख्या दस से अधिक है, इनके बच्चे भी शामिल हैं। गुरुवार की सुबह वन विभाग को सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा सामान्य बंदरों को भगाने के लिये बिक्री को लंगूर कहीं से पकड़कर लाए गये हैं, सूचना पर वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई और घेराबंदी कर जाल में बंद लंगूर पकड़ लिये।वन विभाग की टीम ने लंगूर अपने कब्जे में लेने के बाद थाना पुलिस को सूचित कर दिया है, थाना पुलिस प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने जा रही है। यह भी पढ़ें- शहरी क्षेत्रों में बंदरों को पकड़ने का जिम्मा फिर से नगर विकास विभाग को इधर वन विभाग की ...