Badaun News: बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया
बदायूं, नवम्बर 28 -- Badaun News: बिल्सी। नगर के नन्नूमल जैन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को बाल अधिकारों एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को बाल विवाह, बाल शोषण, बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और बाल तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बताया कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है और कानूनन अपराध है। इसके अलावा बच्चों का शोषण, बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी तथा बाल तस्करी भी दंडनीय अपराध हैं। कक्षा 12 की छात्रा रुबी शाक्य ने बाल अधिकारों और बच्चों के संरक्षण को लेकर अपने विचार साझा किए। वहीं, हब कोआर्डिनेटर प्रवेंद्र सागर ने काशी समाज शिक्षा संस्थान, आवास विकास की ओर से संचालित संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.