बदायूं, अक्टूबर 4 -- Badaun News: उसावां। खान अधिकारी गुलशन कुमार ने एमएफ हाईवे पर बदायूं जिले की सीमा में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्राली और एक डंपर को पकड़ लिया गया। खान अधिकारी के अनुसार, हाईवे पर वाहनों के जिले की सीमा में प्रवेश करते ही जांच की गई। इस दौरान उक्त चारों वाहनों में बालू लदा मिला। सभी वाहनों को सीज कर दिया और उन्हें थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...