बदायूं, नवम्बर 2 -- Badaun News: क्षेत्र के गांव पिंडौल में जनता आदर्श रामलीला कमेटी के मंच पर आदर्श रामलीला कमेटी हसनपुर, अमरोहा के कलाकारों ने शनिवार की रात बाली वध, लंका दहन से लेकर अंगद संवाद तक की लीला का रोचक मंचन किया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। कलाकारों ने मंचन में दिखाया कि भगवान श्रीराम ने सुग्रीव और बाली के विवाद में हस्तक्षेप कर बाली का वध किया। इसके बाद सुग्रीव का राज्याभिषेक हुआ और उन्होंने माता सीता की खोज के लिए वानर सेना श्रीराम को सौंप दी। जामवंत के आदेश पर हनुमान जी समुद्र पार कर अशोक वाटिका पहुंचे और माता सीता को श्रीराम की अंगूठी दिखाकर अपना परिचय दिया। इसके बाद वाटिका उजाड़ने, अक्षय कुमार वध और मेघनाद द्वारा हनुमान जी को बंदी बनाकर रावण के दरबार में लाने का मंचन हुआ। रावण के आदेश पर पू...