Badaun News: बालाजी महाराज का श्रृंगार
बदायूं, सितम्बर 16 -- Badaun News: बिल्सी। श्री बालाजी भक्ति धाम में श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला अर्पित किया। आरती में श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं, मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में महंत संजय शर्मा ने हनुमान जी को विधि-विधान से चोला चढ़ाकर विशेष पूजा-अर्चना कराई। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर बालाजी महाराज का भव्य शृंगार कर चोला चढ़ाया। बाद में प्रसाद का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.