Badaun News: बालाजी महाराज का जन्मोत्सव पांच को
बदायूं, अक्टूबर 9 -- Badaun News: गांव गुधनी-खौंसारा स्थित श्री बलदेव धाम दाऊजी मंदिर में पांच नवंबर को श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव मनाया जाएगा। बलदेव धाम के पीठाधीश्वर महंत आचार्य ललितेश्वरानंद ने बताया कि इस पांच नवंबर को श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां पर श्री हनुमान सर्व कष्ट निवारण तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। पांच नवंबर को शाम सात बजे से संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कानपुर की भजन गायिका रुची किनकर के अलावा अमन सवारिया, जयदक्ष अमरोही भेंट प्रस्तुत करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.