बदायूं, जुलाई 2 -- Badaun News: उझानी, संवाददाता। बुधवार की सुबह हुई तेज बारिश से उझानी के कई मोहल्ले पानी पानी हो गए। नाले उफनाने से गलियों ने नलों का रूप ले लिया। स्टेशन रोड हो या फिर पंखा रोड कई घंटे तक सड़कों पर जलभराव रहा। सबसे ज्यादा बुरा हाल आहीर टोला मोहल्ले के मुख्य मार्ग का रहा जो पहले से ही जल जीवन मिशन द्वारा डाली गई पाइपलाइन और नाला निर्माण के चलते उखड़ा पड़ा है। अहीरटोला मोहल्ले के बिल्सी नाका पुलिस चौकी से मिहोना मोड बाईपास तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से मरम्मत न होने और अब जल जीवन मिशन की डाली गई पाइपलाइन के साथ ही रोड साइड दोनों और नाला निर्माण कार्य होने से पूरा रोड ऊबड खाबड़ हो गया वही नीचा हो होने के कारण बारिश में रोड पर जलभराव हो गया जिससे आसपास के लोग घरों से निकलने तक को परेशान रहे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: हल्...