Badaun News: बारिश शुरू होते ही ठप हुई शहर की बिजली
बदायूं, जुलाई 3 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। शहर में बारिश शुरू होते ही बिजली ठप हो गई। बारिश से बिजली घरों में पानी घुसने के साथ ही अंडरग्राउंड लाइनों में आए फाल्ट से भी बिजली व्यवस्था ठप रही। देर शाम तक शहर में आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा।बुधवार को मानसून की पहली बारिश के बाद गुरुवार को भी झमाझम बारिश हुई। पहले दिन भी बारिश से बिजली संकट लोगों को झेलना पड़ा। अगले दिन ही बारिश से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर पौने दो बजे जब बारिश शुरू हुई तो शहर भर की बिजली सप्लाई ठप हो गई। बारिश रुकने के बाद भी देर शाम तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। कई घंटों की कटौती के बाद लोगों के घरों में इनवर्टर ठप हुए तो उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों से संपर्क किया तो बताया गया कि बिजली घरों में पानी घुसने के साथ ही शहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.