Badaun News: बारिश में भैंस के ऊपर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से मौत
बदायूं, जुलाई 3 -- Badaun News: कुंवरगांव। क्षेत्र के गांव गरुईया में बिजली के करंट से एक भैंस की मौत हो गई। बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के दौरान गांव में पेड़ के नीचे बंधी भैंस के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे गांव निवासी अजय पाल सिंह की भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों ने बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बारिश के मौसम में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण भैंस की जान गई है। उनका कहना है कि गांव में कई स्थानों पर बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं, जिनमें अक्सर स्पार्किंग होती रहती है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: अलावलपुर के घरों को छू रही हाईटेंशन लाइन ग्रामीणों ने विभाग से इन जर्जर तारों को जल्द ठीक कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: बांस के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति, हादसे की आशंका से सहमे ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.