Badaun News: बारिश में कच्चा मकान गिरा, सामान दबा
बदायूं, सितम्बर 9 -- Badaun News: बिसौली, संवाददाता। तेज बारिश के बाद रात में ग्राम हत्सा में एक कच्चा मकान गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग घर के बाहर होने के कारण बाल-बाल बच गए। मकान गिरने से घर में रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।ग्राम हत्सा निवासी वीरेंद्र पाठक ने बताया कि लगातार बारिश से कच्चे मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। सोमवार रात अचानक मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया और देखते ही देखते पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया। गनीमत रही कि उस समय परिवार का कोई सदस्य मकान के अंदर नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वीरेंद्र पाठक ने तहसील प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर नुकसान का आकलन कराने तथा नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.