बदायूं, सितम्बर 8 -- Badaun News: सालारपुर। इलाके में वर्षों से सूखी पड़ी सोत नदी मूसलाधार बारिश के बाद उफान पर आ गई है। जिससे सोत नदी का पानी काफी खेतों तक बहने लगा है। वर्षों बाद सोत नदी में पानी आ गया है। इससे जल स्तर में सुधार आ सकता है। सोत नदी सूखने के बाद जल स्तर काफी नीचे चला गया था। अब नदी से आई बाढ़ ने काफी सुधार हुआ है। जिले से गुजरने वाली सोत नदी वर्षों से सूखी पड़ी थी। एक सप्ताह पहले सोत नदी में बारिश के बाद पानी दिखने लगा था। लेकिन शनिवार की रात से झमाझम हुई लगातार बारिश के बाद सोत नदी उफान पर आ गई है। सोत नदी इतने उफान पर आ गई है सोत नदी का पानी खेतों में बहने लगा है और बाढ़ जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। संभल से लेकर बदायूं तक तेज रफ्तार के सोत नदी का पानी बहने लगा है। सदर तहसील क्षेत्र के गांव सनाय से बिल्सी मार्ग की ओर ...