बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के तहत पोस्टर, रंगोली और भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अनुज प्रताप सिंह के निर्देशन में जिला गंगा समिति और अरिहंत वृक्षारोपण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मृगांक कुमार जैन और राहुल सोलंकी रहे। विशिष्ट अतिथि प्रशांत जैन और गौ सेवक अमन वार्ष्णेय रहे। भाषण प्रतियोगिता में आरोही पाल और श्रुति वार्ष्णेय ने प्रथम, पूर्वी और कृतिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में आराध्या राठी प्रथम, नंदिनी चौहान और काव्या शर्मा द्वितीय तथा नंदिनी ...