Badaun News: बाढ़ प्रभावित 356 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
बदायूं, अगस्त 31 -- Badaun News: उसहैत। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह के पुत्र दातागंज ब्लॉक प्रशासक अतेंद्र विक्रम सिंह ने जटा, प्रेमी नगला, जसवंत नगला और ठकुरी नगला के 356 परिवारों को दूसरी बार राहत पैकेट वितरित किये। ब्लॉक प्रशासक ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में हमारा परिवार और तहसील प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि गंगा और रामगंगा से पीड़ित लोगों को लगातार विधायक के प्रयास से राहत पैकेट बांटे जा रहे हैं। उन्होंने सभी पीड़ित परिवारों से वार्ता कर समस्यायें भी सुनी एवं पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। एसडीएम विनोद कुमार सिंह, खजुरापुख्ता ग्राम पंचायत प्रशासक जबर सिंह कश्यप, राधेश्याम भास्कर, राजपाल सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.