Badaun News: बाजार में बस का स्टेयरिंग फेल, थमा रहा यातायात
बदायूं, नवम्बर 15 -- Badaun News: नगर के टेलीफोन एक्सचेंज के सामने शनिवार को बाजार में उस समय अफरातफरी मच गई, जब इस्लामनगर-बदायूं मार्ग पर चलने वाली एक निजी बस का अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क के बीच में ही रोक दिया। गनीमत रही कि बस अनियंत्रित नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। बस में कई यात्री सवार थे। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए चालक ने दूसरी बस की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाया। वहीं, बीच सड़क पर बस खड़ी होने से करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। बाजार से गुजरने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।सूचना पर पहुंची बिल्सी कोतवाली पुलिस ने जैक की मदद से बस को सड़क किनारे कराया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। बस परिचालक संजीव सक्सेना ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.