Badaun News: बाजरा बुवाई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत
बदायूं, जुलाई 27 -- Badaun News: दातागंज/म्याऊं, संवाददाता। खेत में बाजरे की बुवाई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर युवक रोटावेटर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसावां थाना क्षेत्र के साड़ी गांव में रविवार दोपहर बाजरे की बुवाई के दौरान हादसा हो गया। यहां के रहने वाले अक्षय 20 वर्ष पुत्र ओम सिंह गांव के ही एक ट्रैक्टर से मेवाराम के खेत में बाजरा की बुवाई कराने गया था।
हादसे का विवरणबुवाई के दौरान वह अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा और पीछे चल रहे रोटावेटर की चपेट में आ गया। रोटावेटर से गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही खेत में काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.