Badaun News: बागपत हादसे ने अल्लापुर चमारी को झकझोरा, अपनों के शवों का इंतजार करते रहे ग्रामीण
बदायूं, सितम्बर 8 -- Badaun News: अरविंद सिंह। बदायूं, बागड़धाम में दर्शन के लिए निकले अल्लapur चमारी के सात लोगों की बागपत हादसे में मौत की खबर ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया। सोमवार को गांव की गलियां सूनी रहीं और घरों में चूल्हे तक नहीं जले। हर नजर उस रास्ते पर टिकी रही, जहां से अपनों के शव लौटने थे। गांव में सोमवार सुबह से ही माहौल बदला हुआ था। रविवार तक जिन घरों में बागड़धाम दर्शन की बातें हो रही थीं, सोमवार को उन्हीं घरों से रोने की आवाजें आने लगीं। बागपत में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप के हादसे में गांव के सात लोगों की मौत की खबर जैसे ही पहुंची, ग्रामीणों के पैरों तले जमीन खिसक गई। कोई मृतकों के घर की ओर दौड़ा तो कोई बागपत में भर्ती घायलों की जानकारी लेने में जुट गया। गलियों में लोगों की भीड़ तो थी, लेकिन बातचीत के बीच बार-बार सिसकियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.