Badaun News: बाउंड्री वॉल निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप
बदायूं, अगस्त 3 -- Badaun News: फैजगंज, संवाददाता। गांव रतनपुर स्थित पंचायत घर में चल रहे बाउंड्री वॉल निर्माण एवं गेट मरम्मत कार्य को लेकर ग्रामीणों ने घटिया सामग्री और पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत घर की बाउंड्री वॉल के निर्माण में नई ईंटों के बजाय पुरानी ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी मानकों के अनुरूप नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। सचिव ने बताया कि निर्माण कार्य की जांच करायी जायेगी, यदि जांच में कोई अनियमितता पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.