Badaun News: बाईपास पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभों से टकराई स्कूल बस
बदायूं, जुलाई 9 -- Badaun News: अलापुर, संवाददाता। जगत ब्लॉक क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों को लेने जा रही लार्ड कृष्णा स्कूल की बस बाईपास पर अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के दो खंभों से टकरा गई। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार एक छात्रा सुरक्षित बच गई। जगत ब्लॉक की न्याय पंचायत ईकरी-बसियानी क्षेत्र के सखानूं एमएफ हाईवे स्थित जगत बाईपास पर बुधवार सुबह बच्चों को लेने जा रही लार्ड कृष्णा स्कूल की बस दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस अनियंत्रित होकर मक्के के खेत में घुस गई और 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के दो पोलों से टकरा गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बस की गति तेज थी, जिससे चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका। बताया गया कि पिछले दिन आई आंधी-तूफान में सखानूं बस स्टैंड और जगत मुख्यालय मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.