बदायूं, जुलाई 8 -- Badaun News: उझानी। इलाके के गांव पलिया पुख्ता निवासी विनय तोमर पुत्र संजीव सिंह का आरोप है वह अपने भाई के साथ कछला से गांव लौट रहे थे। तभी गांव के अंकित पुत्र राघवेंद्र माधव पुत्र नरेंद्र पुत्र नेत्रपाल नरेंद्र पुत्र नेत्रपाल ने बाइक सहित धक्का देकर गिरा दिया। जब तक भाई कुछ समझ पाए तब तक लाठी डंडों से हमला कर दिया जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल विनय तोमर की तहरीर पर उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...