Badaun News: बाइक सवारों को डंपर ने मारी टक्कर, शिक्षक की मौत
बदायूं, सितम्बर 26 -- Badaun News: उझानी, संवाददाता। कछला गंगाघाट से दाह संस्कार में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे दो लोगों को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद बरेली हायर सेंटर रेफर किया गया।
हादसे का स्थान हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाईवे पर दहेमूं गांव के पास हुआ। फतेहपुर गांव निवासी 50 वर्षीय परमानंद शर्मा पुत्र गंगादीन शर्मा नगर के एस्सल पब्लिक स्कूल में शिक्षक थे। अपने पड़ोसी धर्मेंद्र के साथ गांव के एक व्यक्ति की मौत पर दाह संस्कार में शामिल होने कछला स्थित भागीरथी गंगाघाट गए थे। दोनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इटौआ गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.