बदायूं, सितम्बर 9 -- Badaun News: उझानी। कादरचौक के गांव घटियारी निवासी 35 वर्षीय महिपाल पुत्र मिथलेश कश्यप शाम के समय घर पर ही बोतल से बाइक में पेट्रोल डालते समय अचानक चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई जिसमें महिपाल उसकी 30 वर्षीय पत्नी संगीता और 10 वर्षीय पुत्र सूरज गंभीर रूप से झुलस गए। जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन उपचार के लिए लेकर उझानी सीएचसी पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दंपत्ति की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।साथ आए परिजनों का कहना है कि संगीता चूल्हे पर खाना बना रही थी पास ही खड़ी बाइक में उनके पति महिपाल बोतल से पेट्रोल डालने लगे तभी अचानक पेट्रोल ने आग पकड़ ली। बाइक के पास ही खड़ा 10 वर्ष का उनका पुत्र सूरज भी चपेट में आने से झुलस गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...